फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी बॉय को पीटकर नकदी और सामान लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से हमला कर नकदी व सामान लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आरोप है कि जोमेटो पर ऑर्डर करने के बाद जब डिलीवरी बॉय खाने की डिलीवरी करने बताए गए पते पर पहुंचा तो युवक ने एक दूसरे जगह का पता दिया। इसके बाद डिलीवरी बॉय वहां पहुंचा तो युवक ने ऑर्डर किया हुआ खाना नहीं लिया। कहासुनी के बाद आरोपी ने डिलीवरी बॉय की पिटाई की और उसके पास से नकदी समेत अन्य सामान छीन लिया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से राजस्थान के जिला भरतपुर के ग्राम बंधा चौपत डीग निवासी शिवदेव अजरौंदा में किराये पर रहता है। वह जोमेटो में डिलीवरी बॉय है। उसने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि अजीत नाम के युवक ने होली के दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जोमेटो पर खाना ऑर्डर किया था। आरोप है कि जब वह खाना लेकर दिए गए पता पर पहुंचा तो अजीत ने दूसरे पता पर आने के लिए कहा। जब वह वहां पहुंचा तो अजीत ने खाना नहीं लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला किया गया। मार-पीटकर उसके पास से 18 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य सामान लूट लिया गया। पीड़ित अपना उपचार कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया था। इसके चलते पुलिस में तहरीर देर से दी गई। वहीं, पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें