आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को मानवता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया।
कॉलेज गेट पर सरेआम वारदात की खबर मिलते ही थाना शहर प्रभारी व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बल्लभगढ़ मौके पर पंहुचे। इस मामले में मृतक छात्रा के भाई नवीन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना शहर प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी इंटरमीडिएट तक छात्रा के साथ ही पढ़ता था। तभी से वह छात्रा को परेशान करता था। पूर्व में भी वह उसके अपहरण का प्रयास कर चुका था। थाना प्रभारी ने बताया कि कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया है। इसमें आरोपियों की गाड़ी नजर आ रही है। आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।