केएल मेहता कॉलेज में डीएवी शताब्दी के छात्रों ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केएल मेहता कॉलेज में बृहस्पतिवार को टेक्नो बज प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी शताब्दी कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। टेक्नो बज्ज के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कोड गोल्फ में बीसीए के छात्र गुरुदास ने प्रथम व मीनाक्षी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में बीसीए के विद्यार्थी अश्मित और बीएससी से जतिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरव और ओम आदित्य प्रोजेक्ट मेकिंग में द्वितीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही बीसीए के ध्रुव वर्मा ने प्रोजेक्ट मेकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने से छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।