फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आगरा के ध्यानार्थ बीबीए का छात्र अपहरण के कुछ घंटे बाद आगरा से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल झील के पास से मंगलवार दोपहर एक बीबीए के छात्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना के कुछ घंटों बाद आगरा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बदमाशों को पकड़ लिया और छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। थाना सूरजकुंड पुलिस आगरा के लिए रवाना हो गई है।
सेक्टर-49 निवासी प्रियंका अग्रवाल ने अंखीर चौकी में दी शिकायत में बताया उनका बेटा इशांत अग्रवाल (19) मंगलवार दोपहर घर से नोएडा अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। कई घंटे बाद भी वह नोएडा नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद आ रहा है। इशांत पुणे में बीबीए सेकेंड ईयर का छात्र है। फिलहाल दशहरा की छुट्टी के चलते घर आया हुआ था। पिता बिल्डर हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अंखीर चौकी प्रभारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया शुरुआती जांच में सामने आया इशांत ने गाड़ी चलाने के लिए एक ड्राइवर बुक किया था।
विज्ञापन

बड़खल पट्रोल पंप से गाड़ी में तेल डलवाने के बाद थोडी आगे जाने के बाद चालक ने लघुशंका के लिए गाड़ी रोक दी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में आए बदमाशों ने इशांत का गाड़ी सहित अपहरण कर लिया। पुलिस ने दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के राज्यों में भी मामले की सूचना दे दी थी। आगरा के थाना खंदौली पुलिस ने जांच के दौरान गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने इशांत के हाथ पैर बांध कर कार की डिग्गी में डाल रखा था। खंदौली टोल चौकी प्रभारी रूद्रप्रताप की टीम ने आरोपियों को काबू कर कार की डिग्गी से इशांत बरामद कर लिया। पुलिस ने कार चालक आकाश यादव और एक अन्य आरोपी आशीष यादव को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। अंखीर चौकी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम आगरा के लिए रवाना हो गई है। फरीदाबाद आने के बाद मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें