फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार से डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर स्तरीय बास्केटबॉल व नेटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। तीन दिवसीय अंडर-17 और बालिका अंडर-19 वर्ग की इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद, पलवल और रेवाड़ी जिले के विभिन्न खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों में बालक अंडर-14 वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-30 प्रथम और डीएवी पब्लिक स्कूल, बल्लभगढ़ द्वितीय रहा। अंडर-17 वर्ग में बल्लभगढ़ ने पहला, सेक्टर-30 ने दूसरा तथा सेक्टर-37 के विद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में सेक्टर-30 प्रथम, बल्लभगढ़ द्वितीय और सेक्टर-14 फरीदाबाद तृतीय रहा। बालिका वर्ग के अंडर-17 में सेक्टर-14 फरीदाबाद विजेता तथा सेक्टर-30 उपविजेता रहा, जबकि अंडर-19 वर्ग में बल्लभगढ़ प्रथम, सेक्टर-14 फरीदाबाद द्वितीय और सेक्टर-37 फरीदाबाद तृतीय रहा। उद्घाटन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। संवाद