फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गणेश चतुर्थी पर बप्पा का होगा भव्य स्वागत

Tue, 26 Aug 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर पूजा के लिए ग​णपति बप्पा की मूर्ति लेकर जाते श्रद्ध
विज्ञापन
- कहीं तीन, कहीं पांच तो कहीं सात दिन तक होगी विधिवत पूजा-अर्चना
विज्ञापन

भारती दुबे

फरीदाबाद। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज बप्पा का आगमन पूरे धूमधाम से हो रहा है। शहर की सोसाइटियों और सेक्टरों में भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक वेशभूषा और श्रद्धा से भरे चेहरों के साथ हर ओर एक अलौकिक उत्सव का माहौल है।

हर साल की तरह इस बार भी बप्पा का स्वागत कुछ खास अंदाज में हो रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर प्रसाद वितरण और विशेष झांकी तक हर आयोजन में स्थानीय लोगों की भागीदारी देखते ही बन रही है। बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं के लिए रंगोली और हल्दी-कुमकुम का विशेष आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मार्केट में खूब चहल पहल दिखाई दी। सभी भक्तों ने आज के लिए पूरी तैयारी कर ली है। आज सभी सेक्टर व सोसाइटियों में बप्पा का स्वागत किया जाएगा। इसके साथ भजन कीर्तन व महाआरती के साथ गणेश चतुर्थी का शुभारंभ किया जाएगा।

फरीदाबाद में गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर पूजा के लिए गणपति बप्पा की मूर्ति लेकर जाते श्रद्ध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें