फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बलराम के हरफनमौला प्रदर्शन से फरीदाबाद सुपर-11 जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
- टीसीएस क्लब को दो विकेट से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को फरीदाबाद सुपर-11 ने टीसीएस क्लब को दो विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई टीसीएस की टीम 16.2 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। टीसीएस के सुनील नागर ने 28 और राजेश ने 27 रन बनाए। सुपर-11 के लिए तेज गेंदबाज बलराम मिश्रा और ऑफ स्पिनर संदीप चमोली ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा ऑफ स्पिनर अभिनव को दो विकेट मिले। जवाब पारी में सुपर-11 ने 18 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुपर-11 के ओपनर कमल गोयल ने 16 गेंदों पर 34, गौरव हुड्डा ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाए। लगातार अंतराल पर गिरते विकेट के बीच बलराम ने 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दिलाई। टीसीएस के लिए तेज गेंदबाज राजेश ने पांच और रजनीश ने दो विकेट झटके। बलराम को हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें