फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'14 साल की बेटी घर नहीं लौटी': नाबालिग को लेकर भागा 1000 KM दूर...फिर की दरिंदगी की हद पार; मां ने भी दिया साथ

Thu, 13 Mar 2025 05:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर में एक नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बल्लभगढ़ शहर थाना पुलिस को ये शिकायत 14 साल की नाबालिग के परिवार ने दी थी। जिसमें बताया गया कि 4 मार्च को घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ शहर थाना एरिया से 14 साल की नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने केस में दुष्कर्म के चलते पोक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी दीपक (19) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में आरोपी का सहयोग करने के चलते उसकी मां गुलशन देवी को भी आरोपी बनाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि केस में पोक्सो एक्ट की धारा 6 व 17 जोड़ी गई है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बल्लभगढ़ शहर थाना पुलिस को ये शिकायत 14 साल की नाबालिग के परिवार ने दी थी। जिसमें बताया गया कि 4 मार्च को उनकी बेटी घर से अपनी ही दुकान पर जाने के लिए गई थी। लेकिन वो न तो दुकान पर पहुंची और न ही वापस घर लौटी। 

थाना पुलिस ने अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मामले में जांच करते हुए नाबालिग को ढूंढ निकाला। उसके बयान दर्ज कराए गए तो पता चला कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया था। नाबालिग लड़की ने बताया कि आरोपी की मां ने भी उसका साथ दिया था। जिसके चलते पुलिस ने केस में आरोपी मां-बेटे के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा जोड़ी।

पुलिस ने अब आरोपी दीपक व उसकी मां गुलशन देवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक से पूछताछ में पता चला कि इसकी बाइक रिपेयर की दुकान है। इसकी दुकान के पास में ही नाबालिग लड़की के परिवार की दुकान है। नाबालिग लड़की वहां आती थी तो इसी दौरान दोनों की पहचान हो गई। जिसके बाद ये लड़की को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था।
विज्ञापन

पोक्सो एक्ट का आरोपी बिहार से गिरफ्तार
डबुआ थाना एरिया के पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस टीम ने पीड़िता 17 साल की नाबालिग को बिहार के लखीसराय रेलवे स्टेशन से ढूंढा है। वहीं नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी विशाल कुमार को भी बिहार से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के परिवार ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत देकर डबुआ थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि ये किशोरी उसके गांव में एक शादी समारोह में आई थी। वहीं पर दोनों में जान-पहचान हो गई। आरोपी ने कॉल कर किशोरी को बुलाया और अपने साथ बिहार भगा ले गया था। आरोपी को पूछताछ के बाद पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें