फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा बल्लभगढ़, फरीदाबाद 14वें स्थान पर

विज्ञापन
फरीदाबाद बल्लभगढ़ सोहना चौक पर टूटी सड़क से उड़ती धूल । संवाद
विज्ञापन
केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 400 रहा एक्यूआई, लोगों की सेहत पर असर
विज्ञापन

298 दर्ज किया गया फरीदाबाद का एक्यूआई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
प्रदूषण के मामले में बल्लभगढ़ ने शुक्रवार को देशभर के शहरों को पीछे छोड़ दिया। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आंकड़ों के अनुसार, बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद भी प्रदूषण के मामले में पीछे नहीं रहा। यहां का एक्यूआई 298 दर्ज किया गया और देश के प्रदूषित शहरों की सूची में फरीदाबाद 14वें स्थान पर रहा। जिले में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है।
बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक चिंताजनक बना हुआ है। वहीं, फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में भी हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई। शाम चार बजे एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 349 रहा, जबकि सेक्टर-11 में 312 और सेक्टर-30 में 229 दर्ज किया गया। आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले के अधिकांश हिस्सों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। सुबह के समय स्मॉग की मोटी चादर के कारण आसमान धुंधला नजर आया। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन ने बढ़ाई परेशानी
बढ़ते प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी की शिकायतें बढ़ रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में भी ऐसे लक्षणों से परेशान मरीज पहुंच रहे हैं।
-

दीपावली के बाद प्रदूषण स्तर
तारीख फरीदाबाद बल्लभगढ़

12 नवंबर 334 278
11 नवंबर 328 285
10 नवंबर 340 290
9 नवंबर 316 350
8 नवंबर 398 291
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें