फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मरे हुए गोवंश को लेकर जा रही गाड़ी को बजरंग दल के सदस्यों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर 21 डी के पास मवई की गोशाला से मरी हुई चार गायों को लेकर जा रहे कैंटर को गोरक्षक दल ने पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस काे दी गई। बजरंग दल का आरोप है कि कैंटर चालक मरी हुई गायों को ले जाकर उनकी खाल को उतार कर बेचते हैं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर को सेक्टर 21 डी की रेड लाइट पर एक छोटा हाथी में मरी हुई गायों ले जाने का मामले सामने आया है। इस दौरान बजरंग दल के लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने पुलिस को बताया कि कैंटर चालक उन मरी हुई गाय को ले जाकर उसकी खाल को उतार कर बेचते हैं । जिस पर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह गाय मवई गोशाला से आई हैं। नगर निगम की ओर से मरी हुई गाय को ले जाने के लिए ठेकेदार को ठेका दिया हुआ है। वो ही लोग उन मरी हुई गायों को गोशाला से लेकर जा रहे हैं। उनके पास एक पर्ची भी है। जिस पर उन गायों की जानकारी लिखी हुई थी। विवाद के चलते पुलिस ने मवई गोशाला में जाकर जब पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि यह गायें मर गई थीं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पुष्टि होने के बाद मरी हुई गायों को गांव को ठेकेदार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें