फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध आतंकी की मौत पर बजरंग दल ने बांटी मिठाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। नीमका जेल में बंद एक संदिग्ध आतंकी मौत की खबर सामने आने के बाद सोमवार को शहर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए और इसे देशहित से जुड़ा विषय बताया।


बजरंग दल के जिला संयोजक पुनीत वशिष्ठ, विजय हिंदू, पंकज जैन और रतनलाल सहित अन्य युवाओं ने मौके पर एकत्र होकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संबंधित व्यक्ति पर राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप था और उसे गुजरात एटीएस तथा हरियाणा पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनका कहना है कि उसकी मौत को वे देशहित में सकारात्मक मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संयोजक पुनीत वशिष्ठ ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा इस घटना के उपलक्ष्य में मिठाइयां वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि संगठन देश की सुरक्षा और शांति के मुद्दों को गंभीरता से लेता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें