फरीदाबाद। कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने की दो वारदात सामने आई हैं। एतमादपुर सब्जी मंडी और सेक्टर-28/29 पुल के पास चोरों ने सब्जी लेने गए दो लोगों की कारों के शीशे तोड़कर बैग चोरी कर लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-28/29 पुल के पास 22 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे बीपीटीपी के सहायक प्रबंधक सौरव सुमन नहर किनारे कार खड़ी कर सब्जी लेने गए थे। 10-15 मिनट बाद लौटे तो कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा मिला। कार से दो बैग गायब थे। इनमें कार्यालय का लैपटॉप, मोबाइल और तीन पेनड्राइव रखी थीं। खेड़ीपुल पुलिस ने 23 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इससे एक दिन पहले 21 अगस्त की शाम एतमादपुर सब्जी मंडी बाईपास रोड पर पल्ला के हरकेश नगर निवासी गौतम कुमार की कार को निशाना बनाया गया। वह करीब 7:33 बजे सब्जी लेने के लिए कार खड़ी कर गए थे। करीब 10 मिनट बाद लौटे तो पिछली खिड़की का शीशा टूटा मिला और बैग गायब था। संवाद