फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बड़खल में सबसे ज्यादा तो धौज में हुई सबसे कम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को हुई बारिश से गर्मी से मिली थोड़ी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। कई दिनों से पड़ रही उमस वाली गर्मी भी कुछ कम हो गई। बुधवार को सुबह के समय धूप निकली थी लेकिन दोपहर में व शाम को बारिश होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया।

आपको बताते चलें कि सबसे ज्यादा बारिश बड़खल में दर्ज की गई। यहां 29 एमएम बारिश हुई। मोहना में 26 एमएम, गोंछी में 23 एमएम और दयालपुर में 22 एमएम बारिश हुई। फरीदाबाद शहर में 24 एमएम, तिगांव में 9 एमएम व बल्लभगढ़ में 7 एमएम जबकि धौज में सबसे कम 4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले के ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश हुई है जबकि कुछ जगहों पर तेज वर्षा भी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा। दिनभर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें