फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-17 के औद्योगिक क्षेत्र में बदहाल रास्तों से उद्यमी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क ठीक न होने के कारण कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने में दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। शहर के प्रमुख औद्योगिक केंद्र सेक्टर-17 में सड़क न बनने से उद्यमी बेहद परेशान हैं। औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अभाव, विशेषकर सड़कों के अस्तित्व में न होने के कारण यहां के व्यवसायियों को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई रास्तों में सड़क बनी ही नहीं है और कुछ रास्तों में सड़क बनी भी है, तो बेहद बदहाल हालत में हैं। स्थानीय उद्यमियों का कहना है कि वैसे ही गैस की समस्या चल रही है और ऊपर से खराब सड़क भी कई परेशानियां खड़ी कर रही है। उद्यमियों का कहना है कि सड़क न बनी होने के कारण कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। लोडिंग वाहनों के पलटने का डर हमेशा बना रहता है, जिससे न केवल माल का नुकसान होता है बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण वाहनों का मेंटेनेंस खर्च भी दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उद्यमी लोकेश सिंह ने कहा कि इसका असर व्यापार पर बेहद बुरी तरह से पड़ रहा है। विदेशी और अन्य राज्यों के क्लाइंट खराब रास्तों के कारण फैक्ट्री आने से कतराते हैं। संजय नाम के एक अन्य उद्यमी ने कहा कि बारिश में जलभराव की बहुत समस्या रहती है। हल्की बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। संजय ने कहा कि अगले एक-दो महीने में बारिश शुरू हो जाएगी, तब-तक सड़क नहीं बनी तो इस गैस की किल्लत के बीच जलभराव की भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें