फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के परिवार भी शगुन योजना का ले लाभ : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अंत्योदय परिवारों के कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना शुरू की गई है। इसके तहत पिछड़ा वर्ग से संबंधित परिवार शगुन के रूप में 51,000 रुपये का लाभ उठा सकते है। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। यह जानकारी जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पहले यह सुविधा अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास समुदाय के परिवारों को विशेष राशि के रूप में प्रदान की जा रही थी। अब योजना के तहत पिछड़ा वर्ग के परिवारों को भी सीधे लाभान्वित किया जाएगा। इसका लाभ उठाने वाले को विवाह के 6 महीने के अंदर shadi.edisha.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कराना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें