फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जड़ से उखाड़ फेंकनी होंगी कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जडें: बाबा बालकनाथ

विज्ञापन
फरीदाबाद भुआपुर में भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर की जनसभा को संबोधित करते अलवर से सांसद बाबा बालक ? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर के चुनाव प्रचार के लिए रविवार को अलवर से सांसद महंत बाबा बालकनाथ पहुंचे। उन्होंने गांव भुआपुर में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जड़े जड़ें इस विधानसभा क्षेत्र तक हैं। इन जड़ों को उखाड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश-प्रदेश में मोदी-मनोहर की आंधी चल रही है।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने रविवार को गांव पल्ला, तिलपत, सूरदास नगर, पंचशील कॉलोनी, वंश गार्डन, बसंतपुर, बदरपुर सैद, फत्तुपुरा, सतपुरा, सरपंच निवास नीमका, मिर्जापुर, भुआपुर सरपंच वाटिका सहित दो दर्जन गांवों में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चूनाव में जनता ने विपक्ष की परवाह किए बिना जिस तरह तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर को करीब 1.35 लाख वोट दिए थे, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी मतदाता को अपनी ताकत दिखानी होगी। इस अवसर पर अधिवक्ता सतेंद्र भड़ाना, गिर्राज शर्मा, रणबीर चंदीला, उम्मेद सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें