फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद और ईएसआईसी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में ईएसआईसी अस्पताल परिसर में नशा मुक्ति रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों और आमजन ने भाग लिया।

ईएसआईसी अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों को नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके पारिवारिक जीवन, सामाजिक संबंधों और भविष्य को भी प्रभावित करती है। युवाओं से शिक्षा, खेल, रोजगार और कौशल विकास जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लघु नाटिका के माध्यम से नशे के कारण व्यक्ति और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में लोगों ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


डीएसपी रेलवे राजेश ने कहा कि नशा गंभीर सामाजिक बुराई है और इसके खिलाफ पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर प्रयास करना होगा। निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने कहा कि जागरूकता नशा मुक्ति की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। अंत में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें