फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जल प्रबंधन को लेकर जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के तहत आगामी सप्ताह में जिले के छह विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह के तहत आयोजित किए जाएंगे। इसके दौरान जल संरक्षण और जल प्रबंधन को लेकर जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी। विद्यार्थियों को वर्षा जल संचयन की जानकारी दी जाएगी

साथ ही जल बचाओ पर पोस्टर व निबंध प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों और समुदाय के साथ संवाद सत्र और स्कूल परिसरों में व्यावहारिक उपाय आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन का आधार है और वर्तमान में इसके संसाधनों का तेजी से दोहन हो रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहारिक रूप से जल संरक्षण से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

राष्ट्रीय आविष्कार आविष्कार सप्ताह के दौरान अयोजित गतिविधियां छात्रों की सोचने समझने की क्षमता की विस्तार देती हैं। इसी क्रम में जिले में इसका आयोजन आने वाले सप्ताह में किया जाएगा। श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें