फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विश्व मधुमेह दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मधुमेह की रोकथाम, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

विश्व मधुमेह दिवस की इस वर्ष मधुमेह और कल्याण थीम हैं। इस थीम का उद्देश्य लोगों तक यह बात पहुंचाना है कि डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर का मुद्दा नहीं है, बल्कि जीवन गुणवत्ता, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक मेल से जुड़ा विषय भी है।
विज्ञापन


जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों में मधुमेह की जांच, स्वास्थ्य परामर्श शिविर, आहार एवं जीवनशैली संबंधी परामर्श तथा रोग-रोकथाम संबंधी व्याख्यानों का आयोजन किया गया।


स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को मधुमेह के शुरुआती लक्षण, जोखिम कारक, नियमित जांच की आवश्यकता और शारीरिक गतिविधि के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। कई स्थानों पर निशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट, बीएमआई जांच तथा हेल्थ काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन





आज हमारा देश मधुमेह कैपिटल बन चुका है। यह चिंता का विषय है। हम विश्व मधुमेह दिवस पर लोगों में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जीवनशैली, असंतुलित आहार और तनाव मधुमेह के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण हैं। - डॉ. रेना, जिला कार्यक्रम समन्वयक, गैर संचारी रोग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें