फरीदाबाद। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर निजी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों को हेपेटाइटिस से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. बीर सिंह सेहरावत ने कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर, लेकिन काफी हद तक रोकी जा सकने वाली बीमारी है। समय पर जांच, टीकाकरण, सुरक्षित जीवनशैली और संक्रमित रक्त या असुरक्षित सुई से बचाव इसके खतरे को कम कर सकता है। संवाद