संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर सेक्टर-86 स्थित एक निजी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दमा जैसी गंभीर श्वसन बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके सही उपचार की जानकारी देना था। इस दौरान टीबी एवं चेस्ट विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सुनील नागर ने बताया कि अस्थमा पूरी तरह खत्म नहीं होता, लेकिन सही उपचार और नियमित इनहेलर के उपयोग से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने प्रदूषण, धूल और धुएं को बीमारी बढ़ने का प्रमुख कारण बताया और इनसे बचाव की सलाह दी।