फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कला के माध्यम से दहेज प्रथा के खिलाफ चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूल-कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग व रैलियों से दिया जाएगा संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। अब स्कूलों और कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और रैलियों के माध्यम से लोगों को दहेज के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला उपायुक्तों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपमंडल स्तर पर दहेज से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाए, जिसमें लंबित मामलों, जांच की प्रगति और गवाहों की स्थिति पर चर्चा हो। वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने निर्देश दिए कि दहेज से संबंधित किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतें संबंधित एसडीएम को दी जा सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों को दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामलों की प्रभावी निगरानी और जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, हर माह अनुपालना रिपोर्ट तैयार कर उच्च स्तर पर भेजने को कहा। बैठक में बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम डॉ. हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें