फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईआईएएफ जॉब पोर्टल को लेकर जागरूकता अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में आईआईएएफ जॉब पोर्टल को लेकर उद्यमियों और युवाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आईएमटी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बैनर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से उद्यमियों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को पोर्टल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक उद्यमियों और नौकरी तलाशने वाले लोगों को आईआईएएफ जॉब पोर्टल से जोड़ना है। पोर्टल के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, उद्यमियों को भी अपनी जरूरत के अनुसार योग्य कर्मचारियों की तलाश में मदद मिल सकेगी। अभियान के दौरान युवाओं को बताया जा रहा है कि वे पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे नौकरी तलाशने वाले लोगों और कंपनियों के बीच संपर्क आसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमटी क्षेत्र में लगाए गए बैनरों के जरिए अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा कि पोर्टल से ज्यादा लोगों के जुड़ने पर रोजगार से जुड़ी जानकारी एक ही माध्यम से आसानी से मिल सकेगी। इससे युवाओं और उद्यमियों, दोनों को लाभ मिल सकेेगा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें