फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुसेजर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक सरकारी विद्यालयों की सुविधाओं का संदेश पहुंचाना रहा, ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में करवाएं। रैली के दौरान बताया गया कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, मिड-डे मील, चॉकलेट पिन्नी एवं दूध उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है तथा स्मार्ट टीवी के माध्यम से आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करवाई जाती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें