फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेगा जॉब फेयर से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी तय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में सरकार ने दो बड़े कदम आगे बढ़ाए हैं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को फरीदाबाद में मीडिया से बातचीत में बताया कि एक ओर जहां 28 मार्च को मेगा जॉब फेयर के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे वहीं दूसरी ओर ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।मंत्री ने जानकारी दी कि शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के शकुंतलम हॉल में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल और प्रतिभा के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि यह जॉब फेयर केवल भर्ती का मंच नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। इसी दौरान मंत्री ने पानीपत में चल रहे ग्रीन पानीपत मिशन के दूसरे चरण की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में करीब 50 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं और अब दूसरे चरण में भी 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिससे कुल संख्या एक लाख तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें