फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की ओर से शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों का अवकाश होने के कारण इस कार्यक्रम में विद्यालय के वाहन चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल से विद्यालय पहुंचे और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। डॉ. वर्मा ने कहा कि तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और गुटखा जैसे पदार्थों का सेवन कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें