फरीदाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना के तहत 31 मार्च को पाली रोड स्थित वन क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय और विधिक सहायता सुनिश्चित करना है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव ने दी। शिविर में पैनल अधिवक्ता सुनीत दत्त ग्रामीणों और प्रभावितों को कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी देंगे। प्राधिकरण ने इस कार्य के लिए प्रभात शंकर श्रीवास्तव को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। संवाद