फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कॉच शिखर सम्मेलन में पुलिस उपायुक्त यातायात हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नई दिल्ली में आयोजित हुए 106वें स्कॉच शिखर सम्मेलन में पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों, विशेष रूप से चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया। यह अभियान नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने और सकारात्मक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ है। इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान की पहल के माध्यम से नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चालकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गूगल मैप्स और मैप्पल मैप माई इंडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर स्पीड लिमिट की विजिबिलिटी सुनिश्चित करने के प्रयासों पर भी चर्चा की, जिससे वाहन चालक पहले से ही निर्धारित गति सीमा की जानकारी प्राप्त कर सकें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें