फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एवरेज बैटर्स ने सिद्धविनायक एक्सप्रेस को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को सिद्धविनायक एक्सप्रेस क्रिकेट क्लब और एवरेज बैटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एवरेज बैटर्स ने दो विकेट से जीत दर्ज की। 20 ओवर के मुकाबले में सिद्धविनायक एक्सप्रेस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हए सात विकेट के नुकसान पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रॉनी ने 41 गेंद में 59, जबकि मनप्रीत ने 21 गेंद में 27 जबकि सुजीत ने 22 गेंद में 21 रनों का योगदान दिया। एवरेज बैटर्स की ओर से हेमू और नितिन ने दो-दो जबकि मनीष और यतेंद्र ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरेज बैटर्स की टीम ने यह मुकाबला आठ विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। सिद्धार्थ ने 19 गेंद में 37, राज ने 26 गेंद में 34 जबकि सुमित ने 14 गेंद में 26 रन की पारी खेली। सिद्धविनायक एक्सप्रेस क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक पांडे, मनप्रीत और राहुल ने दो-दो जबकि अभिषेक यादव ने एक विकेट अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें