फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर में बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ऑटो, यातायात व्यवस्था खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की सड़कों पर इन दिनों बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के ऑटो खुलेआम दौड़ रहे हैं। नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते ये ऑटो चालक न तो निर्धारित वर्दी पहनते हैं और न ही ट्रैफिक नियमों की परवाह करते हैं। नतीजतन, सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हालांकि यातायात पुलिस समय-समय पर चालान की कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा। कई बार पुलिस की ओर से चालान करने के बावजूद ऑटो चालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे। यही वजह है कि शहर के मुख्य मार्गों और व्यस्त चौराहों पर इन ऑटो की लापरवाही से ट्रैफिक जाम की स्थिति आम बात हो गई है। मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन रोड, बीके चौक, हार्डवेयर, सोहना रोड, बल्लभगढ़ मोड़ और नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो के आसपास बिना नंबर प्लेट के ऑटो बड़ी संख्या में चलते नजर आते हैं। इनमें से कई ऑटो ऐसे हैं जिनकी नंबर प्लेट जानबूझकर हटा दी गई है, ताकि पहचान छिपाई जा सके। वहीं कई ऑटो चालक बिना वर्दी और बिना पहचान पत्र के यात्रियों को बिठाते हैं। इससे सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो से अपराध की घटनाओं में शामिल वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। कई बार सवारियों से बदसलूकी या किराए को लेकर विवाद की शिकायतें आती हैं, लेकिन वाहन की सही पहचान न होने के कारण कार्रवाई अटक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रूप से की जा रही कार्रवाई

यातायात विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिना नंबर प्लेट और वर्दी के ऑटो चलाना परिवहन नियमों का उल्लंघन है। ऐसे वाहनों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन शहर में ऑटो की संख्या अधिक होने के कारण निगरानी में दिक्कत आती है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और बिना वर्दी वाले ऑटो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे ऑटो पर तुरंत रोक लगाई जाए ताकि यातायात व्यवस्था सुधर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें