फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विवि में ऑटोमेशन कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा आर्डुइनो एवं एम्बेडेड सिस्टम्स में कौशल विकास विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 40 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से वेव टेक्ट्रॉनिक्स के प्रबंध निदेशक कुशाग्र शर्मा एवं ईशान शर्मा ने प्रतिभागियों को एम्बेडेड सिस्टम्स एवं हार्डवेयर प्रोग्रामिंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यशाला का संयोजन डॉ. अनुज कुमार एवं डॉ. कौशल कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर भौतिकी विभाग की अध्यक्ष प्रो. सोनिया बंसल ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को नवाचार आधारित तकनीकी अनुप्रयोगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें