संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद टेनिस अकादमी में आयोजित की गई तीन दिवसीय टेनिस चैंपियनशिप में अजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा कमलेश धीमान ने फाइनल में पहुंचकर दूसरा स्थान सुनिश्चित किया। फाइनल में अजय कुमार ने कमलेश धीमान को 7-5 और 6-4 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। वहीं तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में अजीत यादव ने डॉ. उमेश जैन को 6-4, 6-4 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांचवें स्थान के लिए अजय सिंह ने नितीश शर्मा को 6-4, 6-4 से हराकर बाजी मारी।