फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हाईवे पर खड़े ट्राले में घुसा ऑटो, चालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा से लौट रहे थे दोनों, अंधेरे में नहीं दिखा सड़क किनारे खड़ा ट्राला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे पर झाड़सेंतली फ्लाईओवर के पास शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े ट्राले में ऑटो पीछे से घुस गया। हादसे में ऑटो चालक हरेंद्र (41) और उसमें सवार दर्जीलाल (55) की मौत हो गई। दोनों मथुरा से काम खत्म कर दिल्ली लौट रहे थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शनिवार को एनआईटी-3 स्थित ईएसआई अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर तक शव परिजनों को सौंप दिए गए। इसके बाद परिजनों ने शाम को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार, दर्जीलाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हसनपुरा गांव के रहने वाले थे। वह गत्ते काटने वाली मशीन लगाने और उनकी मरम्मत का काम करते थे। काम के सिलसिले में वह अलग-अलग जिलों और राज्यों में जाते थे। आने-जाने के लिए वह अक्सर अपने पड़ोसी हरेंद्र का ऑटो किराये पर लेते थे। दर्जीलाल मायापुरी, नई दिल्ली में पत्नी उषा देवी और बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, दोनों 23 अक्तूबर को सुबह करीब छह बजे ऑटो से मथुरा गए थे। वहां दर्जीलाल ने मशीन लगाने का काम किया। इसके बाद दोनों दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब 9:40 बजे झाड़सेंतली फ्लाईओवर पर उनका ऑटो सड़क किनारे खड़े मालवाहक ट्राले के पीछे जा घुसा। बताया गया कि अंधेरे में चालक को सड़क किनारे खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हरेंद्र अविवाहित था और अपने चाचा मोहनलाल के साथ रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। उसका बड़ा भाई कुल्लू में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार, चाचा मोहनलाल ने दोनों भाइयों का पालन-पोषण किया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दर्जीलाल की पत्नी उषा देवी और हरेंद्र के चाचा मोहनलाल की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया था, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें