फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सात दिन से लापता युवक का ऑटो आगरा नहर में मिला

विज्ञापन
नहर से बरामद ऑटो व लोगो की भीड़ ----स्त्रोत संवाद--  शराब पीने पर पिता की फटकार के बाद सात दिन
विज्ञापन
युवक की तलाश जारी, ऑटो सहित नहर में कूदने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शराब पीने पर पिता की फटकार के बाद सात दिन से लापता भारत कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय ऑटो चालक मुकुल मिश्रा का ऑटो शुक्रवार को आगरा नहर में गांव मवई के पास कठपुला पुल के निकट मिला। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और स्थानीय लोगों ने नहर में युवक की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।


मृतक के पिता राजेश मिश्रा ने बताया कि 24 जुलाई की रात मुकुल शराब पीकर घर आया था। इस पर उन्होंने उसे शराब पीने, देर रात घर आने और अपनी आदतें सुधारने की नसीहत दी थी। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। अगले दिन 25 जुलाई की सुबह मुकुल अपना ऑटो लेकर घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, उसी दिन शाम को मुकुल ने अपनी मां को फोन कर कहा कि उसका घर आने का मन नहीं है। मां ने उसे समझाया और वापस आने के लिए कहा। रात करीब तीन बजे उसने फिर फोन किया और गुस्से में कहा कि वह ऑटो सहित नहर में कूद जाएगा। छोटे भाई ने उसे समझाते हुए कहा कि घर लौट आओ, कोई कुछ नहीं कहेगा। मां ने भी उसे भरोसा दिलाया कि सभी उसका इंतजार कर रहे हैं। इस पर मुकुल ने कहा, मैं घर आ रहा हूं। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन


परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। 30 जुलाई को उसकी अंतिम लोकेशन गांव मवई के पास कठपुला पुल के निकट मिली। शुक्रवार सुबह नहर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब 12 बजे नहर से मुकुल का ऑटो बरामद कर लिया गया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर की मदद से नहर में लगातार तलाश की जा रही है। आशंका है कि युवक ऑटो सहित नहर में कूद गया, हालांकि इसकी पुष्टि शव मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें