फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के गेट पर ऑटो चालकों का रहता है कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्था से यात्रियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास ऑटो की भीड़ और अव्यवस्था से यात्रियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि कई ऑटो चालक गेट के नजदीक ही अपने वाहन खड़े कर सवारी बैठाने की कोशिश करते हैं। इससे प्रवेश और निकास मार्ग पर भीड़ जमा हो जाती है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में हालात और खराब हो जाते हैं। बड़ी संख्या में ऑटो खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है और आवागमन के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बचती। कई बार आसपास के मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हो जाता है और जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन



सुबह के समय यहां काफी भीड़ रहती है। कई बार मेट्रो तक पहुंचने में देरी हो जाती है - रवि

ऑटो चालकों के सवारी बुलाने से गेट के पास भीड़ बढ़ जाती है, जिससे यात्रियों को निकलने में दिक्कत होती है। -अमित

नियमित कार्रवाई और निगरानी से स्टेशन के बाहर व्यवस्था बेहतर की जा सकती है। - अजय

ऑटो के लिए अलग स्थान तय होने से यात्रियों और चालकों दोनों को सुविधा मिलेगी। - नीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें