फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोस्तों का झगड़ा छुड़ाने पहुंचे ऑटो चालक की चाकू लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहतपुर के नए पुल के पास देर रात पराठे खाने गए तीन दोस्तों के बीच हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात विवाद में युवक की जान चली गई। सेहतपुर के नए पुल के पास सरस्वती कॉलोनी मोड़ स्थित ढाबे पर पराठा खाने पहुंचे तीन दोस्तों में से एक की बीचबचाव के दौरान चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक था। सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार दीपक, राहुल और राजकुमार बुधवार रात करीब 12 बजे ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। उसी समय वहां पहले से मौजूद एक युवक से किसी बात को लेकर राजकुमार की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान आरोपी युवक ने ढाबे में रखा चाकू उठा लिया और राजकुमार के पेट पर हमला कर दिया। चाकू लगने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


राजकुमार पर हमला होते देख राहुल ने बीच में हस्तक्षेप किया तो आरोपी का उसके साथ भी विवाद हो गया। इसी दौरान दीपक अपने दोनों दोस्तों को बचाने और झगड़ा शांत कराने के लिए आगे आया। आरोप है कि आरोपी ने दीपक की गर्दन के नीचे चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से दीपक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद राहुल और घायल राजकुमार ने दीपक को एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। गर्दन के नीचे गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


मृतक के दोस्त संजीव ने बताया कि दीपक दिल्ली के मोडबंद इलाके में रहता था और ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अविवाहित था। उसका परिवार मूलरूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का रहने वाला है। परिवार में उसके चार भाई हैं। संजीव के अनुसार दीपक, राहुल और राजकुमार आरोपी युवक को पहले से नहीं जानते थे। विवाद किस बात पर शुरू हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि दीपक का किसी से कोई झगड़ा नहीं था और वह केवल अपने दोस्तों को बचाने के लिए आगे आया था लेकिन उसी दौरान चाकू लगने से उसकी जान चली गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें