फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो महिला गैंग ने आभूषण से भरा पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोने के आभूषण गिरवी रख पैसे देने वाली एक दुकान से अपने आभूषण छुड़वाकर घर जा रहे दंपति से ऑटो महिला गैंग ने आभूषण से भरा बैग चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी संदेश हिरडे ने बताया कि उसने अपने सोने के आभूषण पर गोल्ड लोन लिया हुआ था। 2 जुलाई को वह अपनी पत्नी सीमा के साथ एनआईटी-1-2 चौक स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कार्यालय से सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र और दो अंगुठी छुड़ाकर ले गए थे। आभूषणों का कुल वजन 49.7 ग्राम था। आभूषण को उनकी पत्नी ने एक छोटे पर्स में डालकर बड़े पर्स के अंदर रख लिया। दोनों अपने घर जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गए। ऑटो में उनके साथ दो महिलाएं भी बैठी हुई थी। सेक्टर-23 रेड लाइट पहुंचे तो उनकी पत्नी ने देखा कि पर्स में रखा छोटा पर्स गायब है। आभूषणों के साथ एक मोबाइल भी रखा हुआ था। दंपति को शक है कि मोबाइल और सोने का सामान ऑटो में सवार महिलाओं ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें