फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के नीचे ऑटो चालकों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के नीचे ऑटो चालक कब्जा करके खड़े हो जाते हैं। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के नीचे रोजाना ऑटो चालकों की लंबी कतार लग जाती है। आधी सड़क पर ऑटो खड़े रहने से वाहनों के गुजरने के लिए जगह नहीं बचती, जिससे घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। यात्रियों ने शिकायत की है कि कुछ ऑटो चालक यात्रियों को जबरन बुलाकर अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश करते हैं। कई बार महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं भी सामने आई हैं।

सार्वजनिक बसों की नहीं है सुविधा


यात्री प्रथम ने बताया कि ऑटो चालकों के कारण काफी परेशानी होती है, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी सार्वजनिक बस न होने के चलते यात्रियों को मजबूरन ऑटो पर निर्भर होना पड़ रहा है। इसका फायदा ऑटो चालकों को हो रहा है। ऑटो चालक सवारियों से मनमाने रुपये वसूलते हैं।
विज्ञापन


ऑटो स्टैंड न होने से सड़क पर खड़े कर रहे ऑटो


ऑटो चालक समीर ने बताया कि यहां कोई ऑटो स्टैंड नहीं है। इसलिए उन्हें यहां ऑटो खड़े करने पड़ते हैं। यदि प्रशासन की ओर से उन्हें पार्किंग स्थल या ऑटो स्टैंड उपलब्ध करा दिया जाए तो उन्हें और सवारियों दोनों को सुविधा होगी। इसके चलते फिर जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।
विज्ञापन


प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग

स्थानीय लोगों व यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि लोगों के लिए सार्वजनिक बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन के नीचे ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और ऑटो चालकों के लिए अलग से पार्किंग स्थल या ऑटो स्टैंड निर्धारित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें