फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीयर की बोतल से हमला कर ऑटो चालकों ने की सुरक्षाकर्मी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये को लेकर कहासुनी के बाद दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव चंदावली के पास एक सुरक्षाकर्मी की देर रात चार ऑटो चालकों ने बीयर की बोतल से हमला कर हत्या कर दी। सुरक्षाकर्मी अपनी बहन की तबीयत खराब होने की वजह से उससे मिलने के लिए जा रहा था। किराये को लेकर सुरक्षाकर्मी व ऑटो चालकों के बीच बहस हो गई। आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गांव चंदावली के पास धर्म कांटा पर रहने वाले गोविंद ने बताया कि उनके साथ उनका भाई सतपाल उर्फ रामू (24) रहता है। वह एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात है। शनिवार रात को उनकी बहन की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते वह उससे मिलने के लिए गांव चंदावली के पास ऑटो का इंतजार करने लगा। तभी एक ऑटो आया और उनसे बल्लभगढ़ जाने के लिए 600 रुपये की मांग करने लगा। जिस पर उन्होंने चालक को कहा कि बल्लभगढ़ तक 100 रुपये लगते हैं। इसी बात को लेकर उनके भाई और ऑटो चालक के बीच कहासुनी हो गई। तभी चालक व उसके तीन साथियों ने उनके सिर पर बीयर की बोतल मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां उसे उसको दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। इस बारे में एसीपी तिगांव मदन का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। उनकी तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें