फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश में ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन के बाहर पानी भरा होने के कारण यात्रियों को काफी देर भीगना पड़ासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में बारिश लोगों के लिए गर्मी से राहत का कारण बनी। वहीं दूसरी ओर ऑटो चालकों का बढ़ाया हुआ किराया महंगाई की वजह भी बनी। सबसे ज्यादा प्रभाव ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और जिले के विभिन्न चौराहों पर पड़ा। इनमें नीलम चौक, बाटा चौक और बड़खल मोड़ आदि स्थान शामिल रहे। लगातार बारिश में भीग रहे यात्रियों को मजबूरन सामान्य दिनों से तीन गुणा तक ज्यादा किराया ऑटो और रिक्शा चालकों को देना पड़ा। लोगों ने बताया कि यह जिले की एक आम सी समस्या बन गई है। हमेशा बारिश के दिन जल्दी वाहन ना मिलने के चलते स्थानीय ऑटो और रिक्शा वाहन मनमाना किराया जनता से वसूलते हैं। विशेष बात यह है कि इन समस्याओं पर किसी का ध्यान भी नहीं जाता है। रेलवे स्टेशन से बाहर आ रहे एक यात्री ने बताया कि स्टेशन के बाहर निकलते ही भारी जलभराव है। सड़क पर पैर रखने की जगह नहीं है और अब बारिश भी हो रही है। तो ऐसे में भीगने के डर से मनमाना किराया देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें