फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑटो चालक सवारियों से वसूल रहे मनमाना किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों को आवाजाही में होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में ज्यादातर लोग आवाजाही के लिए सार्वजनिक वाहन पर निर्भर हैं। सैकड़ों लोग प्रतिदिन ऑटो, बसों व अन्य वाहनों के माध्यम से सफर कर गंतव्य स्थान पर पहुंचते हैं। वहीं, दूसरी ओर ऑटो चालक सवारियों से थोड़ी सी दूरी तक जाने के लिए मनमाना किराया वसूलते हैं।


कई बार सवारियों और ऑटो चालकों के बीच किराये को लेकर बहस भी होती है। लेकिन ऑटो चालकों की मनमानी के कारण लोगों को चालकों के मन मुताबिक रुपये देने पड़ते हैं। यात्री राजू ने बताया कि केवल बैठने के ही 20 रुपये ले लिए जाते हैं, फिर चाहे दो सौ किलोमीटर ही सफर करना हो। जिस जगह के केवल दस रुपये लगने चाहिए, उस जगह के चालक 20 रुपये वसूलते हैं। यदि चालकों से बहस की जाए या फिर रुपये कम करने के लिए कहा जाए, तो चालक ऑटो में ले जाने से मना कर देते हैं। इसके कारण सवारियों को मजबूरन उनके मन मुताबिक रुपये देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री सीमा ने बताया कि वे वहरपूल चौक के पास एक निजी कंपनी में कार्य करती हैं। उनका रोजाना ऑटो से ही आना-जाना होता है। सेक्टर-22 से वहरपूल अधिक दूर नहीं है। पांच मिनट के रास्ते के लिए ऑटो चालक उनसे 20 रुपये तक वसूलते हैं। जबकि इतनी दूरी के लिए केवल 10 रुपये ही लगने चाहिए। उन्होंने बताया कि जिसका रोजाना ऑटो से आना-जाना से है, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस ओर प्रशासन की ओर से कोई नियम बनाना चाहिए, जिससे चालकों की मनमानी पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें