फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आठ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। बिछोर थाना के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। फिलहाल बिछोर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर 8 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिछोर थाना के एक गांव में बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। उसे गांव का ही युवक साथ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के परिजन जब उसे खोजने लगे तो बच्ची रोते हुए मिली। परिजनों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची और बच्ची को साथ लेकर मेडिकल कराया। बिछोर थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि शिकायत पर शाहिद, नाजिम, हामिद सहित 8 आरोपियों पर पाक्सो एक्ट सहित मारपीट करने का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें