सेक्टर-2 में हुई घटना, पुलिस ने किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-2 में चेकिंग के लिए रोकने पर एक चालक ने पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और फरार हो गया। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यकारी दंडाधिकारी रोशन कुमार मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर-2 में वाहनों की चेकिंग के लिए ड्यूटी लगाई हुई थी। एक वाहन नंबर एचआर 29 एटी 8751 रास्ते से गुजर रहा था। उस वाहन के चालक को टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेज रफ्तार से वाहन को चलाते हुए ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की और वाहन को लेकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी ने साइड में होकर अपनी जान बचाई। वाहन नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया गया है और चालक की पहचान की जा रही है।