फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खनन माफिया को रोकने गए पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। यमुना से चोरी छिपे रेत ले जा रहे खनन माफियाओं को रोकने गई हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम को आरोपियों ने कुचलकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाने में कामयाब हो पाए। घटना में एक हवलदार को चोटें आई हैं। अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हमले का फायदा उठाकर आरोपी गाड़ी और रेत से भरा डंपर लेकर फरार हो गया। खेड़ीपुल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में तैनात हवलदार नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 27 मार्च की सुबह वह अपने साथी हवलदार अशोक कुमार, बिजेन्द्र सिंह व चालक हरी किशन के साथ सेक्टर-29 पुल पर खनन करने वाले वाहनों की जांच के लिए खड़े थे। सूचना मिली एक डंपर यमुना रेत खनन कर आने वाला है। उन्होंने मास्टर रोड के किनारे स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। भूपानी की तरफ से आ रहे डंपर को टीम के सदस्यों ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने डंपर रोकने की बजाय गति तेज कर दी और बिना रुके डंपर लेकर भागने लगा। डंपर के पीछे एक कार भी चल रही थी, जिसमें कई युवक सवार थे। कार सवार युवकों ने पुलिस टीम को चेतावनी देते हुए डंपर को नहीं पकड़ने की हिदायत दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा डंपर का पीछा किया तो कुचल दिए जाओगे। धमकी के बावजूद पुलिस की टीम ने डंपर का पीछा नहीं छोड़ा। गांव मवई के पास मोड़ पर डंपर की रफ्तार धीमी हुई तो टीम ने अपनी गाड़ी रोक दी। जैसे ही पुलिस की टीम डंपर चालक के पास जाने लगी तो डंपर के साथ पीछे चल रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में हवलदार नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके दोनों पैर, हाथ, कोहनी, कूल्हे आदि पर गंभीर चोटें आई हैं। टीम के साथियों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। खेड़ीपुल थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पहले भी सामने आते रहे हैं मामले
खनन माफिया द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले थाना छांयसा, खेड़ी पुल, तिगांव व बीपीटीपी इलाके में खनन माफिया के लोग पुलिस टीम पर कई बार हमला कर चुके हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने ज्यादातर मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, कुछ अभी तक फरार हैं। अवैध खनन में मोटी कमाई के लालच में आरोपी किसी को कुचलने में भी गुरेज नहीं करते। साल 2023 में तावडू में खनन माफिया ने डीएसपी पर डंपर चढ़ाकर जान से मार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें