फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रंजिश में हमला करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रंजिश में पड़ोसी पर ईंटों से जानलेवा हमला करने के मामले में थाना पल्ला पुलिस ने 15 जून को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन शर्मा उर्फ निक्कू निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड, फरीदाबाद के रूप में हुई है। एक मई को हुई वारदात में घायल हुए व्यक्ति की शिकायत पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें