फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जुलाई में राशनकार्ड धारकों को मिलेगी एक किलो चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और बीपीएल श्रेणी के पात्र परिवारों को जुलाई में प्रति राशन कार्ड एक किलो चीनी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि चीनी का वितरण लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चीनी की आपूर्ति हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड और प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों के माध्यम से की जाएगी। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित चीनी का उठान तत्काल शुरू कर 30 जून तक पूरा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें