फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के समीप निगमकर्मी को चाकू मार कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के समीप निगमकर्मी को चाकू मार कर लूटा
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी थाना के पास गांधी कॉलोनी गोल चक्कर के समीप नगर निगम फरीदाबाद में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी पर चाकू से हमला कर 32 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल निगम कर्मचारी ने एक आरोपी को पहचान लिया है। वह गांधी कॉलोनी का ही रहने वाला है। पीड़ित भी गांधी कॉलोनी में ही रहता है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एनआईटी थाना पुलिस ने घायल को बीके सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। निगम के सफाई कर्मचारी व गांधी कॉलोनी निवासी सतवीर ने बताया कि वह किसी को देने के लिए बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल कर घर की तरफ जा रहे थे। 12 हजार रुपये उनके पास पहले से मौजूद थे। एटीएम से घर की तरफ जाते समय तीन-चार आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया व 32 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। चाकू उनके जांघ में लगी है। पुलिस पीड़ित की शिकायत लेकर आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें