फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान 245 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान 245 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेंट्रल जोन क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात एक पिकअप गाड़ी में लदी करीब 245 पेटी शराब को बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल जोन की टीम मंगलवार रात क्षेत्र में एमवीएन चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी संदिग्ध दिखने पर उसे रोक कर छानबीन शुरू की तो शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी चालक आकाश पुत्र दिनेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह आनंदपुर गांव का रहने वाला है। वह सूरजकुंड में किसी को डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उससे शराब के बारे में पूछताछ कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें