फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एटीएम काटकर चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-लंबे समय से चल रहा था फरार, कई जिलों में दिया है वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। शहर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एटीएम मशीन काटकर चोरी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से विभिन्न जिलों में एटीएम चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और कई मामलों में फरार चल रहा था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आशिक पुत्र नन्हेखान निवासी गांव गोगजाका, तावडू, जो कि रोहतक अर्बन थाना में दर्ज वर्ष 2018 के एक मामले में घोषित अपराधी है, क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर एसआई राहुल खान थाना सिटी तावडू ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वर्ष 2018 में रोहतक में एसबीआई बैंक एटीएम मशीन काटकर करीब 40 लाख रुपये की चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा झज्जर में भी वर्ष 2018 में एटीएम काटकर लगभग 23 लाख रुपये और रेवाड़ी के ब्रास मार्केट, थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में एटीएम मशीन काटकर करीब 32 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना उत्तम नगर में और थाना छावला में आर्म्स एक्ट के तहत केस शामिल हैं। कुल मिलाकर आरोपी पर लूट और चोरी के करीब 6 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। नूंह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करते हुए रोहतक पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें