संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला स्तरीय खेलों के संपन्न होने के बाद शिक्षा विभाग अब राज्य स्तरीय खेलों के लिए तैयार है। 8 सितंबर से राज्य स्तरीय खेलों की शुरुआत होनी है पर एथलेटिक्स के कई खिलाड़ियों ने आधिकारिक रूप से अपने फॉर्म नहीं जमा कराए हैं। इसके चलते जिला शिक्षा विभाग कि ओर से आधिकारिक पत्र जारी करके सभी खिलाड़ियों के स्कूलों और उनके कोच को फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख बता दी गई है। सभी खिलाड़ियों को शनिवार दोपहर 12 बजे तक अपने फॉर्म जमा करवाना अनिवार्य है।
जिला शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि सभी स्कूल इंचार्ज, गेम इंचार्ज और खिलाड़ियों को लिस्ट भेज दी गई है। जिन बच्चों का नाम लिस्ट में शामिल है वह दोपहर 12 बजे तक सेक्टर 16 स्थित जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह के ऑफिस में फॉर्म जमा करा सकते हैं।